Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह परिवार 2016 में इलाज के लिए वैध दस्तावेजों के साथ भारत आया था, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश वापस नहीं लौटा। बाद में इन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट तैयार कर लिए।

05 Apr 2026

फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी सीमा के पास छापेमारी कर पति-पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आजम अली और रीमा अख्तर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह परिवार 2016 में इलाज के लिए वैध दस्तावेजों के साथ भारत आया था, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश वापस नहीं लौटा। बाद में इन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट तैयार कर लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित बेंगलुरु में रह रहे थे और फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक निजी अस्पताल में काम भी कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवार को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने, सीमा पार करने और सरकारी दस्तावेजों की जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ
पुलिस के अनुसार, यह परिवार 2016 में इलाज के लिए वैध दस्तावेजों के साथ भारत आया था, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश वापस नहीं लौटा। बाद में इन्होंने अप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News